Home लाइफस्टाइल Holi : जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि”

Holi : जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि”

16
0

Holi : जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

Holi 2024 ; फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि में होली मनाई जाती है। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। होली दो दिन की होती है।

पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है। इस अवसर पर ईर्ष्या, द्वेष या एक-दूसरे की गलती को भुलाकर गले मिलते हैं। इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बनी हुई है कि रंगोत्सव वाली होली 24 या 25 मार्च कब है ? आइए जानते हैं कब है होलिका दहन और कब मनाई जाएगी होली

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

Holika Dahan 2024 होलिका दहन 2024 24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

When is holi 2024 कब है होली 2024 होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है इसलिए इस साल 25 मार्च को होली है। इस दिन देश भर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

Holika Dahan puja method होलिका दहन की पूजा विधि होलिका पूजन करने से पहले स्नान करना बहुत जरूरी है। स्नान करने के बाद होलिका पूजन के लिए उत्तर या पूर्व की और अपना मुख करके बैठ जाएं। होलिका पूजन के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बना लें।

इसके बाद नरसिंह भगवान का ध्यान करें और फिर रोली, चावल, मिठाई, फूल आदि अर्पित करें। पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें। इसके बाद इन सभी चीजों को लेकर पूरे विधि-विधान से पूजा करें और प्रह्लाद का नाम लें और उनके नाम से फूल अर्पित करें। होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें।