Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को...

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को पोलिंग बूथ में जाने से रोकने पर बवाल…

34
0

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को पोलिंग बूथ में जाने से रोकने पर बवाल मतदान के दौरान यहां उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टेड़ेसरा पोलिंग बूथ में एंट्री करनी चाही। लेकिन वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और पूर्व सीएम के सामने ही जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल स्थिति का जायजा लेने जब पोलिंग बूथ में जा रहे थे तो उनके साथ गिरीश देवांगन, एवं अन्य कांग्रेसी जन भी अंदर जाने लगे जिसका भाजपा की महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं ने विरोध किया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना पक्ष रखा और विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझ गए और महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल खड़े होकर यह सारा घटनाक्रम देखते रहे। घटना के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की और भाजपा पर उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे कार्यकर्ताओं को बदनाम करके उन्हें परेशान करके चुनाव जीतना चाहती है लेकिन उन्हें पोलिंग बूथ में जाने से रोकने का प्रयास उनकी हार का परिचायक है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस की मदद से उठाकर थाने में बैठाया जा रहा है फिर चाहे वह राजनांदगांव हो या डोंगरगढ। इसके बाद वे डोंगरगढ विधानसभा भी गए जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।