Home अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ : वृक्षारोपण को लेकर नया आयोजन, जिसके तहत प्रदेश में 70...

छत्तीसगढ़ : वृक्षारोपण को लेकर नया आयोजन, जिसके तहत प्रदेश में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन 11 जुलाई को आयोजित किया गया है।

43
0

छत्तीसगढ़ : वृक्षारोपण को लेकर नया आयोजन, जिसके तहत प्रदेश में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन 11 जुलाई को आयोजित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील की है। इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। पूरे राज्य में 70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वनमण्डलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक में वन मंत्री कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि वन महोत्सव के मौके पर अधिकाधिक संख्या में लोग अपनी मां के नाम पेड़ लगाएं। प्रत्येक पौधरोपण क्षेत्र को स्थानीय देवी देवताओं के नाम से चिन्हांकित कर जन सामान्य में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाली समस्त महिलाओं को शामिल किया जाए।

इसके अलावा माध्यमिक स्तर के छात्रों को भी इसमें भागीदार बनाया जाए। उन्होंने बताया कि निजी एवं शासकीय भूमियों जैसे आंगनबाड़ी, पुलिस चौंकी, उद्यान, अस्पताल, शमशान, शासकीय परिसर, छात्रावास आदि स्थानों में भी वृक्षा रोपण किया जायेगा। वनमंत्री ने निर्देश दिया है कि इनके फोटोग्राफ्स मिशन लाईफ की साईट पर अपलोड किए जायेंगे।

राज्य में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत 3 करोड़ 95 लाख 85 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मंत्री ने शेष कार्य जुलाई अंत तक व्यापक जन भागीदारी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।