Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बेंगलुरु में दूध-दही के बाद पानी की बढ़ी कीमत, प्यास बुझाने के...

बेंगलुरु में दूध-दही के बाद पानी की बढ़ी कीमत, प्यास बुझाने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली; जानें नए रेट

54
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में 10 अप्रैल से पानी की दरों में 11 साल बाद वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही शहर के अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद बेंगलुरु के नागरिकों का जीवन महंगा हो गया है, क्योंकि कई सेवाओं की कीमतें एक साथ बढ़ी हैं। इनमें दूध, ईंधन, बिजली, सार्वजनिक परिवहन और कचरा संग्रहण जैसी सेवाएं शामिल हैं।