Home क्रांइम मेरठ में पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से...

मेरठ में पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

12
0

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो में वार्ड 18 के पार्षद ने डिपो प्रभारी पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। डिपो प्रभारी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना के बाद भीड़ ने पार्षद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।

गोली अविनाश के पैर में लगने से घायल हो गया है। भीड़ ने रविंद्र को मौके से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पार्षद ने डिपो प्रभारी पर गोली क्यों चलाई इसकी जानकारी जुटा जा रही है।