Home अंतराष्ट्रीय गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में पथराव, पुलिस ने नौ उपद्रवियों...

गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में पथराव, पुलिस ने नौ उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

43
0

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। उधर, पत्थरबाजी से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बाजार बंद करवा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने थाने का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उपद्रवियों के खिलाफ मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हत्या की कोशिश जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।