भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की दो दिवसीय वर्कशॉप, GST स्लैब बदलाव जैसे अहम सुधारों के लिए PM मोदी होंगे सम्मानित…
दिल्ली में आज से भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की दो दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत हो रही है। इस वर्कशॉप का उद्देश्य सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाना, पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी देना तथा उन्हें आगामी रणनीतियों से अवगत कराना है। वर्कशॉप के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें जीएसटी स्लैब में बदलाव जैसे अहम सुधारों के लिए दिया जाएगा, जिनका व्यापक आर्थिक प्रभाव पड़ा है। कार्यक्रम के दौरान कुल चार सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सांसदों को संसदीय कार्य प्रणाली, जनसंपर्क कौशल, नीति निर्माण की प्रक्रिया और पार्टी के मूल सिद्धांतों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।