IMD! राजस्थान और बिहार से लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR तक अलग-अलग मौसम का असर देखने को मिलेगा।
Aaj ka Mausam (Weather Forecast Today): सितंबर का महीना बारिश और बदलते मौसम का मिला-जुला असर लेकर आया है। कभी झमाझम बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 8 सितंबर को कई राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है।
इसमें राजस्थान और बिहार से लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR तक अलग-अलग मौसम का असर देखने को मिलेगा।
कहीं भारी बारिश का मंजर तो कहीं हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला लोगों की दिनचर्या पर असर डाल सकता है। खास बात यह है कि बिहार में अगले कुछ दिनों तक आफत भरी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। जबकि राजस्थान और उत्तराखंड में भी भारी से भारी बारिश का अनुमान है।
अलग-अलग जगहों के लिए अलर्ट मौसम विभाग ने 8 सितंबर को देश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। यहां तापमान दिन में 34 से 36 डिग्री और रात में 23 से 25 डिग्री रह सकता है।
‘परदे के विलेन, रियल लाइफ हीरो’, एक बार फिर मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे पंजाब बिहार में आफत भरी बारिश का खतरा बिहार में मॉनसून दोबारा पूरी ताकत के साथ लौट रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में आसमान से बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश का खतरा रहेगा। इस सीजन में अब तक 227 लोगों की मौत हो चुकी है। 13 सितंबर तक पूरे राज्य में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
आज कहां होगी बारिश आज भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और उत्तर बिहार के जिलों समेत 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें से 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है, जिस पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना और गया समेत 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी में भी बरसात का दौर उत्तर प्रदेश में मौसम अलग-अलग रूप दिखा रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 8 से 10 सितंबर तक झमाझम बारिश होगी और 10 सितंबर से गरज-चमक के साथ तेज बारिश का नया दौर शुरू होगा।
दिल्ली से सटे जिलों के लिए चेतावनी नोएडा, बागपत और गाजियाबाद में बारिश के चलते खास अलर्ट जारी किया गया है। 12 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले सात दिन तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में रुक-रुक कर होगी बारिश उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मानसून के दौरान राज्य को पहले ही काफी नुकसान उठाना पड़ा है और फिलहाल प्रशासन टूटी सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा है।
राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट राजस्थान में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजसमंद, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डुंगरपुर, पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में तेज बारिश की संभावना है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



