हरियाणा में कांग्रेस ने सोमवार, 29 सितंबर को बड़ा बदलाव करते हुए राव नरेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
अब खबर ये आ रही है कि कांग्रेस गोवा और राजस्थान में भी जल्द ही बड़ा बदलाव कर सकती है। हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता की नियुक्ति के बाद अब पार्टी गोवा और राजस्थान में नेतृत्व में बदलाव की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, गोवा में गिरीश चोडानकर को पार्टी अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। चोडानकर अभी पार्टी के तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रभारी हैं।
राजस्थान में किसको मिलेगा नेतृत्व कांग्रेस राजस्थान में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। हालांकि, इसमें थोड़ा समय लग सकता है। राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है उसमें छत्तीसगढ़ के पार्टी महासचिव सचिन पायलट, मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी और गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके और हिंडोली से पार्टी विधायक अशोक चांदना के नाम शामिल हैं। इसके सचिन पायलट इस रेस में अभी सबसे आगे हैं।
सांगठनिक पदों पर भी होगी नियुक्ति
बता दें कि अगर कांग्रेस पार्टी अपने कुछ महासचिव और प्रभारियों को प्रदेश भेजने का फैसला लेती है तो पार्टी के केंद्रीय संगठन में भी फेरबदल करने होंगे। ऐसे में आने वाले दिनो में कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं।