Home देश प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि…

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि…

3
0

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ठाकुर को याद करते हुए कहा कि उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा यादगार और अनुकरणीय बनाए रखेगा।

कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें ‘जननायक’ के नाम से भी जाना जाता है, को 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में हुआ था।