डॉली चायवाला तब सुर्खियों में आए जब उनका वीडियो बिल गेट्स के साथ वायरल हुआ. चाय परोसने का उनका स्टाइल लोगों को अलग लगा और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया स्टार बन गए. अब वही पहचान उनके लिए बड़ा मौका बन रही है.
डॉली चायवाला ने अपने ब्रांड ‘डॉली की टपरी’ को फ्रेंचाइजी मॉडल को शुरू करने का ऐलान किया
डॉली ने बताया कि यह सिर्फ चाय की दुकान नहीं. एक स्ट्रीट ब्रांड है जो तेजी से पहचान बना चुका है. उनका कहना है कि वह ऐसे लोगों की तलाश में हैं जिनमें कुछ नया और बड़ा करने का जज्बा हो. फिलहाल यह मौका चुनिंदा शहरों के लिए खोला गया है.
जो लोग फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं उनको तीन अलग ऑप्शन दिए जा रहे हैं. पहला मॉडल ठेला है. जिसे छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है. इसकी लागत करीब 4.5 लाख से 6 लाख रुपये तक बताई गई है. यह उन लोगों के लिए है जो कम निवेश में ब्रांड के साथ शुरुआत करना चाहते हैं.
दूसरा ऑप्शन स्टोर मॉडल है. इसमें दुकान के रूप में सेटअप किया जाएगा. इस मॉडल के लिए 20 लाख से 22 लाख रुपये के बीच बताया गया है. यह उन लोगों के लिए सही है जो पक्की लोकेशन पर ब्रांड के साथ काम करना चाहते हैं.
तीसरा और सबसे बड़ा मॉडल फ्लैगशिप कैफे का है. इसमें कैफे स्टाइल आउटलेट तैयार किया जाएगा. इसके लिए 39 लाख से 43 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. यह मॉडल बड़े शहरों और प्रीमियम लोकेशन के लिए सही माना जा रहा है.
डॉली चायवाला की फ्रेंचाइजी के लेने के लिए https://dollychaifranchise.com/ पर जाकर अप्लाई करना होगा. जहां आपको अपनी पर्सनल जानकारी के साथ अपनी इन्वेस्टमेंट कैपेसिटी बतानी होगी. इसके बाद आपको फार्म सबमिट करना होगा. इसके बाद आपको कान्टेक्ट किया जाएगा आगे की प्रोसेस के लिए.



