Home समाचार बजट डे की गिरावट के बाद आज बाजार में उछाल; लेकिन प्री-बजट...

बजट डे की गिरावट के बाद आज बाजार में उछाल; लेकिन प्री-बजट स्तर से अब भी नीचे Sensex-Nifty, जानें डिटेल…

3
0

भारतीय शेयर बाजार में बजट 2026 वाले दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स टमाटर की तरह लाल हो गए थे. सेंसेक्स 1546.84 अंक या 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 495.20 अंक या 1.96 प्रतिशत फिसलकर 24,825.45 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

हालांकि, आज 2 फरवरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की रौनक लौट आई है. कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया था. निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार के ताजा प्रदर्शन के बारे में……

शेयर बाजार का हाल

सोमवार, 2 फरवरी के कारोबारी दिन दोपहर करीब 1:20 बजे सेंसेक्स 343 अंक उछलकर 81,065 के लेवल पर कारोबार कर रही थी. वहीं, निफ्टी 50 भी लगभग 63 अंक उछलकर 24,888 अंक पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई बॉस्केट से पावरग्रिड, अडानी पोर्ट, रिलायंस और इंडिगो के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही थी. वहीं ट्रेंट, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट थी.

प्री बजट डे से नीचे कर रहा कारोबार

30 जनवरी के कारोबारी दिन सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 फीसदी गिरकर 82,269.78 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिली थी. निफ्टी 98.25 या 0.39 फीसदी गिरकर 25,320.65 लेवल पर कारोबार करते हुए दिन की समाप्ति की थी.

हालांकि, अगर आज के आंकड़ों से तुलना करें तो, प्री बजट का कारोबारी डेटा आज के कारोबारी दिन की तुलना में काफी आगे है.