Home समाचार डिविडेंड पाने का आखिरी मौका; 9 फरवरी से पहले खरीदें ये शेयर,...

डिविडेंड पाने का आखिरी मौका; 9 फरवरी से पहले खरीदें ये शेयर, मिल सकता है मोटी कमाई का मौका…

3
0

भारतीय शेयर बाजार में इस समय कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजों के साथ-साथ निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा कर रही हैं. एनएसई और बीएसई पर लिस्टेड कुछ कंपनियों के डिविडेंड के लिए पात्र बनने का आखिरी मौका अब नजदीक आ गया है.

सोमवार, 9 फरवरी तक जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे. उन्हें इन कंपनियों की ओर से डिविडेंड दिया जाएगा. इस सूची में कई जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं. जिस वजह से निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा कंपनियों के बारे में…

आरती ड्रग्स लिमिटेड

फार्मा सेक्टर की कंपनी Aarti Drugs Ltd ने अपने निवेशकों को वित्तीय वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी ने बताया है कि वह प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड देगी. इसके लिए बोर्ड मीटिंग में 9 फरवरी का रिकॉर्ड डेट तय किया गया है.

इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 9 फरवरी तक कंपनी के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे. कंपनी की ओर से डिविडेंड राशि का भुगतान 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा.

सस्टेनेबल एनर्जी इंफ्रा

Sustainable Energy Infra Trust ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है. कंपनी की बोर्ड बैठक में प्रति शेयर 2.40 रुपये के लाभांश को मंजूरी दी गई है. इसके लिए 9 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. जिन निवेशकों के पास 9 फरवरी तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के लिए पात्र माने जाएंगे.

भारत डायनेमिक लिमिटेड

Bharat Dynamics Ltd की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में निवेशकों को अंतरिम लाभांश देने का फैसला लिया गया है. कंपनी प्रति शेयर 4.5 रुपये का डिविडेंड देगी, जबकि प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये रखी गई है. इसके लिए 9 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

पृथ्वी एक्सचेंज

Prithvi Exchange ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी प्रति शेयर 15 रुपये का डिविडेंड देगी. इसके लिए 9 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी शेयर होंगे, उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा.