डोंगरगढ़। महावीर पारा स्थित महावीर मंदिर के पीछे गांजा पीते हुए 8 नशेड़ियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 100 ग्राम गांजा और गांजा पीने का सामान जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस ने 07 फरवरी 2026 की रात को त्वरित कार्रवाई करते हुए रेड की। आरोपी महावीर मंदिर के पीछे धूनी जमाए बैठकर गांजा पी रहे थे। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में जगन्नाथ पटेल पिता रघुराम पटेल, उम्र 28 वर्ष, ग्राम कोठार, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम, अमर तिवारी पिता मनोज तिवारी, उम्र 23 वर्ष, ग्राम पिपरिया, थाना पिपरिया, चेतन लारिया पिता चिंताराम लारिया, उम्र 32 वर्ष, टिकरापारा, राजू खान पिता महमूद खान, उम्र 44 वर्ष, भगत सिंह चौक, कादिर खान पिता लतीफ खान, उम्र 27 वर्ष,ख् गोलबाजार, अनिल वर्मा पिता राजकुमार वर्मा, उम्र 33 वर्ष, राजीवनगर क्लब चौक, बसंतपुर, सोमनाथ साहू पिता ऐनूराम साहू, उम्र 38 वर्ष, राजीवनगर क्लब चौक एवं दीपक सिन्हा पिता मोहन सिन्हा, उम्र 35 वर्ष, चिखली, थाना कोतवाली शामिल है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल ने अपनी टीम के साथ आरोपी समेत नशेड़ी और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक कुरैशी, आरक्षक नरेंद्र प्रजापति, युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, लक्ष्मी शंकर कंवर, तिलक कंवर, हदयाल कंवर, मिलन वाल्टर, कमल केंवट, अविलेश डीहडी, संजय देवांगन, राम खिलावन सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, मिथलेश पटेल एवं इंद्रभान सिंह का योगदान सराहनीय रहा।



