Home समाचार ‘कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को किया नजरअंदाज, हमारे लिए अष्टलक्ष्मी’, असम में बोले...

‘कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को किया नजरअंदाज, हमारे लिए अष्टलक्ष्मी’, असम में बोले PM मोदी…

1
0

असम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, साथ ही नॉर्थ ईस्ट को नजरंदाज करने का आरोप भी लगाया. प्रधानमंत्री ने असम के गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए इन बातों को कहा है.

इसी साल असम में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्यों में चुनावी गहमागहमी देखने को मिल रही है.

नॉर्थ-ईस्ट एनडीए सरकार के लिए अष्टलक्ष्मी है: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थईस्ट को एनडीए की सरकार अष्टलक्ष्मी मानती है. उनकी सरकार असम में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. उन्होंने कहा कि संसद में यूनियन बजट पेश होने के बाद उनका असम का पहला दौरा है.

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यूनियन बजट पेश किया गया था. बजट के बाद यह मेरा पहला नॉर्थ-ईस्ट दौरा है. नॉर्थ ईस्ट जिसे कांग्रेस ने नजरंदाज किया है. हमारी प्राथमिकता है और हम इसके विकास के लिए समर्पित हैं. हमारे लिए नॉर्थईस्ट हमारी अष्टलक्ष्मी है. हमने इसे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए नॉर्थ-ईस्ट पर जोर दिया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो भारत को एक देश मानने से इनकार करती है. जो लोग भारत माता के प्रति जरा भी सम्मान नहीं दिखाते, वे कभी भी देश के लिए काम नहीं कर सकते.

खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर की जगह हाईवे बन रहे, एयरक्राफ्ट उतर रहे: नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पहले नॉर्थईस्ट का जिक्र होता था, तो लोगों को खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर की याद आती थी. आज यहां हाईवे बन रहे हैं. न सिर्फ गाड़ियां चलती है, बल्कि एयरक्राफ्ट भी उतर सकते हैं. यह गर्व का पल है. यह असम की बदलती भावना है.

पीएम मोदी ने कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान उनका बीजेपी कार्यकर्ता होना है. उन्होंने कहा, आज बीजेपी ने जो भी ऊंचाइयां हासिल की हैं, उसका क्रेडिट हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है. हमारा विश्वास संगठन में है. इसलिए इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना सौभाग्य की बात है. हम एक मंत्र से जुड़े हैं. वह मंत्र है. भारत माता की जय.

उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हूं, कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान यह है कि नरेंद्र मोदी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. एक बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर मैं सिर झुकाकर असम में हमारे कार्यकर्ताओं और संगठन की ताकत को नमन करता हूं. मैं मां आदि शक्ति और मां कामाख्या को भी अनगिनत सलाम करता हूं.

पीएम ने पुलवामा में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों की दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा पीएम मोदी ने पुलवामा में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आज पुलवामा हमले की बरसी है. मैं उन भारत माता के वीर सबूतों को नमन करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई. इस हमले के बाद जिस तरह से भारत ने आतंकवादियों को सजा दी, वो पूरे भारत ने देखा. कुछ लोग आज भी कांप रहे हैं. आपने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत देखी है.