सीजी नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संस्था चयन करते समय केवल उसी संस्था एवं विषय का चयन करें, जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हों।
“यदि अभ्यर्थी संस्था चयन नहीं करेंगे तो उन्हें स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटन नहीं किया जा सकेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)”
कार्यालय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ की तरफ से सीजी नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 20 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in एवं cgdme.admissions. nic.in के माध्यम से 21 फरवरी तक पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
सीजी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 20 से 22 फरवरी तक चलेगी। सभी अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि इस चरण के प्रवेश के बाद यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो इस चरण में की गई चॉइस फिलिंग का उपयोग एक अतिरिक्त आवंटन जारी करने के लिए किया जाएगा। अतः अभ्यर्थी इस तथ्य को ध्यान रखते हुए अपनी संस्था एवं विषय का चयन करें।
CG NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
20 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे) तक
च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की तिथि
20 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 (दोपहर 1 बजे) तक



