Home विदेश ब्राजील-भारत के बीच होगा बड़ा समझौता? राष्ट्रपति लूला-पीएम मोदी की कल मुलाकात,...

ब्राजील-भारत के बीच होगा बड़ा समझौता? राष्ट्रपति लूला-पीएम मोदी की कल मुलाकात, जाने देश से कैसे रहे रिश्ते…

4
0

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं. AI Impact Summit 2026 में हिस्सा लेने के बाद वो भारतीय नेतृत्व से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

कल यानि शनिवार (21 फरवरी 2026) को सिल्वा सुबह 08:45 बजे होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे.

राष्ट्रपति भवन में सबुह 10:00 बजे लूला दा सिल्वा का औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित होगा. उसके बाद सुबह 10:45 बजे ब्राजील के राष्ट्रपति राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. हैदराबाद हाउस में फिर 11:05 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता होगी. पीएम से बातचीत के बाद दोपहर 2:30 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित होगी. राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट वार्ता होगी. सिल्वा 22 फरवरी को दिल्ली से ब्राजील के लिए रवाना होंगे.

भारत-ब्राज़ील द्विपक्षीय संबंध

भारत और ब्राज़ील के बीच राजनयिक संबंध 1948 में स्थापित हुए.

2006 में संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिला.

साझा लोकतांत्रिक मूल्य, समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग इन संबंधों की आधारशिला है.

दोनों देश BRICS, IBSA, G20, G-4, ISA, GBA, UN, WTO, UNESCO और WIPO जैसे मंचों पर करीबी सहयोग करते हैं.

जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री की ब्रासीलिया यात्रा के दौरान व्यापार मंत्रियों के स्तर पर रिव्यू मैकेनिज़्म और 2030 तक 20 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य तय किया गया.

दोनों देशों के बीच हाई लेवल की बातचीत

22 जनवरी 2026: पीएम मोदी-राष्ट्रपति लूला टेलीफोन वार्ता

जुलाई 2025: पीएम मोदी का ऐतिहासिक ब्राज़ील दौरा

अक्टूबर 2025: ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा

नवंबर 2024: G20 शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक

रक्षा सहयोग 2003 में रक्षा सहयोग समझौता हुआ

अब तक 8 संयुक्त रक्षा समिति बैठकें

स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के रखरखाव पर समझौता (दिसंबर 2025)

व्यापार और निवेश

2025 में द्विपक्षीय व्यापार: 15.21 अरब डॉलर

भारत का निर्यात: 8.35 अरब डॉलर

ब्राजील में भारतीय निवेश: 15 अरब डॉलर से अधिक

ऊर्जा, डिजिटल और तकनीकी सहयोग

कच्चे तेल का बड़ा स्रोत

बायोफ्यूल क्षेत्र में साझेदारी

AI, UPI-PIX भुगतान प्रणाली, सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग

भारतीय प्रवासी

ब्राज़ील में लगभग 4,000 भारतीय

प्रमुख शहर: साओ पाउलो, रियो डी जनेरियो, मनाउस