Home समाचार Sridevi Death Anniversary: ‘सदमा’ से ‘नागिन’ तक, ये हैं श्रीदेवी की 10...

Sridevi Death Anniversary: ‘सदमा’ से ‘नागिन’ तक, ये हैं श्रीदेवी की 10 आइकॉनिक फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें!

5
0

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उनकी फिल्मों में इमोशन, कॉमेडी, डांस और दमदार एक्टिंग का ऐसा कॉम्बिनेशन था जो हर किसी को पसंद आता था.

उनकी डेथ एनिवर्सरी पर जानते हैं उनकी 10 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में जिन्हें आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

‘सदमा’- इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था जो एक्सीडेंट के बाद अपनी याददाश्त खो देती है और मानसिक रूप से बच्ची बन जाती है. कमल हासन के साथ उनकी केमिस्ट्री और क्लाइमैक्स सीन आज भी लोगों को इमोशनल कर देता है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘नगीना’- इच्छाधारी नागिन के रोल में श्रीदेवी ने ऐसा डांस किया कि वो सीन आज भी आइकॉनिक माना जाता है. बदले की कहानी और उनका पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म की जान है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

‘जांबाज’- फिरोज खान की इस मल्टीस्टारर फिल्म में श्रीदेवी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था. गाने और स्टाइल के लिए ये फिल्म काफी चर्चा में रही है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

‘चांदनी’- यश चोपड़ा की इस रोमांटिक फिल्म में श्रीदेवी ने टाइटल रोल निभाया है. उनकी सादगी, सफेद साड़ी वाला लुक और रोमांटिक गाने आज भी याद किए जाते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘मिस्टर इंडिया’- अनिल कपूर के साथ इस सुपरहिट फिल्म में उन्होंने पत्रकार सीमा का रोल निभाया था. उनकी कॉमिक टाइमिंग और ‘हवा हवाई’ गाना आज भी फेमस है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

‘चालबाज’- इस फिल्म में डबल रोल में अंजू और मंजी के किरदार निभाकर श्रीदेवी ने दिखा दिया कि वो कितनी वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं. ये फिल्म आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

‘जुदाई’- इस फिल्म में उन्होंने एक लालची पत्नी का रोल निभाया जो पैसों के लिए अपने पति की दूसरी शादी करवाने को तैयार हो जाती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

‘गुमराह’- ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में वो एक सिंगर का किरगार निभाती है जो साजिश का शिकार हो जाती है और जेल पहुंच जाती है. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

‘इंग्लिश विंग्लिश’- ये उनकी कमबैक फिल्म थी. ये कहानी उस हाउसवाइफ की थी जो इंग्लिश सीखकर अपना आत्मविश्वास वापस पाती है इस रोल में उन्होंने सबका दिल जीत लिया था. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

‘मॉम’- अपनी आखिरी फिल्मों में से एक में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का रोल निभाया जो अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती है. उनका ये किरदार काफी पावरफुल था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.