Home देश बेंगलुरु में 38 लाख का पैकेज या दुबई में 5 लाख महीने...

बेंगलुरु में 38 लाख का पैकेज या दुबई में 5 लाख महीने की सैलरी? टेकी ने पूछा- कौन सा ऑफर बेहतर? लोगों ने दी ये सलाह…

5
0

विदेश में नौकरी का ऑफर सुनते ही मन में खुशी और जिज्ञासा दोनों जाग जाते हैं. नई जगह, नया कल्चर और बेहतर लाइफस्टाइल की अपॉर्चुनिटी अट्रैक्ट करती है, लेकिन जब फैसला लेने की बारी आती है तो स्थिति उतनी आसान नहीं रहती.

खासकर तब, जब अपने देश में भी अच्छी सैलरी और मजबूत करियर ग्रोथ का अवसर मौजूद हो. हाल ही में Reddit पर एक 27 वर्षीय टेक प्रोफेशनल ने ऐसी ही दुविधा साझा की, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा.

यह युवा प्रोफेशनल फिलहाल बेंगलुरु में 32 लाख रुपये सालाना कमा रहा है. अब उसके सामने दो नए विकल्प हैं. पहला ऑफर बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित बैंक से है, जहां 38 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जा रहा है. कंपनी की ब्रांड वैल्यू मजबूत है और लंबे समय में करियर ग्रोथ की संभावनाएं भी बेहतर बताई गई हैं. दूसरा प्रस्ताव दुबई से आया है, जहां उसे 21,000 AED प्रति माह यानी लगभग 5.19 लाख रुपये मासिक वेतन की पेशकश की गई है.

क्या मिला बंदे को ऑफर?

उसने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत में मिलने वाली सैलरी का Analysis करना comparatively इजी है, क्योंकि यहां के खर्च, लाइफस्टाइल और करियर ग्रोथ के बारे में उसे क्लियर समझ है. लेकिन दुबई के ऑफर को लेकर उसके मन में कई सवाल हैं. क्या 21,000 AED एकUnmarried व्यक्ति के लिए sufficient सैलरी है? वहां रहन-सहन का वास्तविक खर्च कितना होगा? कितनी बचत संभव है? क्या फ्लैट शेयर करना आम बात है? और सबसे बड़ा सवाल.क्या केवल दुबई का टैग पाने के लिए यह कदम उठाना सही रहेगा?

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने अनुभव और राय साझा की. कुछ लोगों ने दुबई की टैक्स-फ्री इनकम को बड़ा फायदा बताया. वहां आयकर नहीं देना पड़ता, जिससे सैलरी का पूरा हिस्सा हाथ में आता है. हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वहां का खर्च भी कम नहीं है. एक यूजर ने बताया कि केवल किराया ही 6,000 से 9,000 AED तक पहुंच सकता है, जो इलाके और रहने की सुविधा पर निर्भर करता है. इसके अलावा खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट, मोबाइल बिल, इंटरनेट और अन्य दैनिक खर्च मिलाकर 10,000 से 13,000 AED तक आराम से खर्च हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति अनुशासित तरीके से जीवनयापन करे, तो 7,000 से 10,000 AED तक की बचत संभव है.

एक अन्य यूजर ने खर्च का सरल गणित समझाया. उसके अनुसार, यदि किराया लगभग 5,000 AED और अन्य खर्च भी करीब 5,000 AED मान लिए जाएं, तो बाकी रकम ही आपकी संभावित बचत होगी. लेकिन उसने यह भी जोड़ा कि मेडिकल सुविधाएं वहां महंगी हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य बीमा और अप्रत्याशित खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है.

कुछ लोगों ने आर्थिक पहलू से अधिक करियर ग्रोथ पर ध्यान देने की सलाह दी. एक टेक प्रोफेशनल ने टिप्पणी की कि यदि लंबी अवधि में तकनीकी क्षेत्र में मजबूत पहचान बनानी है, तो बेंगलुरु बेहतर विकल्प हो सकता है. उनका तर्क था कि दुबई में टेक सेक्टर उतना विकसित नहीं है, और कई कंपनियां अपना तकनीकी काम भारत को आउटसोर्स कर रही हैं. ऐसे में वहां अवसर सीमित हो सकते हैं.