शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि एलपीजी सिलेंडर कको लेकर सरकार झूठ बोल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी का बयान है कि सब कुछ ठीक ठाक है. हमारे पेट्रोलियम मंत्री भी सदन में यही बात करते हैं.
लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार से थोड़ी छुट्टी लें और बाहर आकर देखें. पटना में, महाराष्ट्र में, पश्चिम बंगाल और लखनऊ किसी भी राज्य में जाकर देखिए, नोटबंदी के बार फिर एक बार आपने लोगों को कतार में खड़ा कर दिया है.
संजय राउत ने आगे कहा, “आप बोलते हो कि सबकुछ ठीक ठाक है. आपके घर में ठीक ठाक होगा. आपके लोगों को इजरायल और प्रेसिडेंट ट्रंप से एलपीजी आता होगा. लेकिन इस देश की जो आम जनता बेरोजगार हो रही है. चूल्हे नहीं चल रहे हैं. आपने जो गटर गैस के बारे में बोला था, लोगों के घर के पास जो गटर हैं उसके ऊपर सरकार प्लांट खड़ी करेगी. गटर से गैस निकालकर दे देगी.”
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
सड़क से संसद तक संग्राम!
बता दें कि LPG संकट को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम देखने को मिल रहा है. विपक्ष सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. वहीं, दिल्ली में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया.
पटना के छात्रों ने बयां किया दर्द
बिहार की राजधानी पटना में गैस की किल्लत की वजह से पढ़ाई करने वाले छात्र भी परेशान हैं. छात्रों के पास छोटा सिलेंडर होता है जो वो दुकानदारों से भरवाते हैं. अब छात्रों का कहना है कि या तो गैस मिल नहीं रही है या फिर 90-100 की जगह उनसे 300 और 400 रुपये मांगे जा रहे हैं.
सिलेंडर की कमी से बढ़ी इंडक्शन की मांग
वाराणसी में गैस सिलेंडर की कमी के बीच बाजारों में इंडक्शन की मांग तेजी से बढ़ रही है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में मांग में करीब 30-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. खरीदारों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने के कारण हमें इंडक्शन खरीदना पड़ रहा है.
LPG सप्लाई पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, कंट्रोल रूम गठित
चंडीगढ़ में कॉमर्शियल गैस की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. यहां भी इंडक्शन की मांग बढ़ती दिख रही है. कई जगहों पर इंडक्शन की कमी की वजह से अब लोग दूसरी जगहों का रुख कर रहे हैं. जैसे शिमला में कमी होने की वजह से लोग अब इंडक्शन खरीदने चंडीगढ़ तक पहुंच रहे हैं.



