Home प्रदेश Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500...

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस…

4
0

Ladli Behna Yojana:  मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. लाडली बहना योजना के तहत मार्च महीने की 34वीं किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी. शुक्रवार 13 मार्च को 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1500 रुपये की राशि मिलेगी.

यह रकम डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में जाएगी.

”ग्वालियर जिले के भितरवार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे. इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है. पिछले महीने भी 33वीं किस्त में लाखों महिलाओं को राहत मिली थी. महिलाओं घर बैठे चेक करें अपना स्टेटस.”

”लाभार्थी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी लिस्ट में नाम है या नहीं तो इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं.

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.वहां ‘फाइनल लिस्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें.

”रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें ओटीपी डालते ही स्क्रीन पर आपका नाम दिख जाएगा.इस तरीके से आप आसानी से पता कर सकती हैं कि आप इस किस्त के लाभार्थी हैं या नहीं.”

पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • लाभार्थी महिलाएं 34वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकती हैं.
  • आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड डालें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें.
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें और Search करें.
  • इसके बाद आपके खाते में राशि का पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा.

इसके साथ ही राशि ट्रांसफर होने के बाद बैंक की ओर से भी SMS के जरिए जानकारी मिल जाएगी.

लाडली बहना योजना का फायदा

लाडली बहना योजना हर महीने महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरत और छोटी-मोटी आवश्यकताओं में मदद देती है. इसमें रकम सीधे बैंक खाते में आती है. पिछले किस्तों में जमा रकम ने लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया. योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य व जरूरतों में सहारा देना है. इस किस्त के आने से लाभार्थी महिलाएं अपने खर्चों का प्रबंधन आसानी से कर पाएंगी.