बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है, जिनके सामने सीएम ममता बनर्जी होंगी.
इसलिए माना जा रहा है कि भवानीपुर में एक बार फिर ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच टक्कर होगी. इसके अलावा रतुआ से अभिषेक सिंघानिया को टिकट मिला है. मानिकचक से बीजेपी ने गौर चंद्र मंडल को उम्मीदवार बनाया है.
पहली लिस्ट में बीजेपी ने मालदा (एससी) से गोपाल चंद्र साहा को टिकट दिया गया है. मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी, सूती से महाबीर घोष, रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवांगोला से भास्कर सरकार और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया है.
West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में इस बार 2 चरणों में होगा चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग; 4 मई को नतीजे
सूरी से जगन्नाथ और नानूर से खोखन दास को टिकट
दुबराजपुर (एससी) विधानसभा क्षेत्र से अनुप कुमार साहा, सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, बोलपुर से दिलीप कुमार घोष को उम्मीदवार घोषित किया गया है. नानूर (एससी) विधानसभा क्षेत्र से खोखन दास को टिकट दिया गया है. मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हंसन विधानसभा क्षेत्र से निखिल बनर्जी को टिकट दिया गया है.



