Home प्रदेश केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, 39...

केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, 39 उम्मीदवारों को मिला टिकट, देखें लिस्ट…

3
0

Kerala Assembly Elections: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट जारी होने के ठीक तीन दिन बाद आई इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी ने अनुभवी और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। दिग्गज नेता कुम्मनम राजशेखरन को अरनमूला (Aranmula) सीट से मैदान में उतारा गया है।

पहली लिस्ट में 47 नाम

बीजेपी ने इससे पहले सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (नेमम सीट) और के. सुरेंद्रन (मंजेश्वरम) जैसे बड़े नाम शामिल थे।

पार्टी के केंद्रीय चुनाव आयोग की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। इस बैठक के बाद ही इन नामों पर मुहर लगी है।

केरल में 9 अप्रैल को मतदान

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। केरल में मतदान एक ही चरण में होगा, और यह 9 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वोटिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हो सके।

केरल में कुल मतदाता

केरल की विधानसभा में 140 सीटें हैं, और चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। राज्य में कुल 2.70 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें:

पुरुष मतदाता: 1.31 करोड़

महिला मतदाता: 1.38 करोड़

थर्ड जेंडर मतदाता: 277

इसके अलावा, 20 से 29 साल की आयु वर्ग के मतदाता लगभग 45 लाख हैं, जबकि 18 से 19 साल की आयु वाले मतदाता 4.24 लाख हैं।