Home छत्तीसगढ़ CG: पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे...

CG: पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता…

2
0

सभी मैच रहे दिलचस्प और रोमांच से भरे मुकाबले

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सभी मैच दिलचस्प और रोमांच से भरे मुकाबले रहे।

पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में झारखंड ने आंध्रप्रदेश को 19-1 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में असम ने गोवा को 7-3 और ओडिशा ने मध्य प्रदेश को 15-1 के अंतर से हराया। वहीं पूल ए के मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 7-1 से हराया। आज खेले गए सभी मैच रोमांचक रहे, जिनमें सभी टीमों ने अपना पूरा बेहतर प्रदर्शन किया। आज खेले गए सभी मुकाबलों में टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरा दमखम दिखाया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिले।