Home राजनीति कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP...

कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल….

2
0

भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने यूपी की सरकार में लोधी समाज को समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है. रविवार को उन्होंने कासगंज में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा कार्यक्रम में ये बात कही. इस दौरान मंच से बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग की गई.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने लोधी समाज की सियासी ताक़त दिखाते हुए कहा कि हमें सरकार और संगठन में हमे समुचित भागीदारी चाहिए. जब से भाजपा का गठन हुआ है तब से हम लोग इसके साथ हैं. एक वक्त था जब बीजेपी शहर वालों की पार्टी कहलाती थी लेकिन, कल्याण सिंह के कारण ये जन-जन की पार्टी बन गई.

साक्षी महाराज ने मांगी भागीदारी

साक्षी महाराज ने कहा कि ये समाज पूरी तरह से राष्ट्रवादी है लेकिन, अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकता. हमारे समाज के लोग राज्य सभा में जाने चाहिए, एमएलसी, गवर्नर और मुख्यमंत्री बनने चाहिए. उन्होंने कहा कि हम प्रेशर नहीं बनाते पर सरकार को दिखाना चाहते हैँ लोधी समाज का सम्मान पार्टी में रखना चाहिए.

संदीप सिंह को सीएम बनाने की मांग

उन्होंने यूपीएससी परीक्षाओं में इंटरव्यू की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उनमें पारदर्शिता लाने की माँग की. इस दौरान मंच से बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को भी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठी. साक्षी महाराज से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संदीप और राजवीर सिंह के मन में ऐसी कोई बात नहीं है लेकिन, समाज ये जरूर चाहता है कि जो हकदार है उसको मुख्यमंत्री बनना चाहिए.

साक्षी महाराज ने सपा के पीडीए पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी में पीडीए की कोई लहर नहीं है. बीजेपी, योगी, मोदी का कोई विकल्प नहीं है. वहीं यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज का यदि कोई हितैषी है तो बीजेपी और मोदी-योगी ही हैं. मोदी जी से भला सवर्ण समाज के लिए कोई सोच नहीं सकता. उन्होंने ही सवर्ण समाज को 10 फीसदी आरक्षण दिया.