अगर आप Indira Gandhi National Open University से पढ़ाई कर रहे हैं या एडमिशन लेने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.खासकर अगर आप हेल्थकेयर या साइकोलॉजी जैसे कोर्स कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा अलर्ट हो जाना चाहिए. UGC के कुछ नियमों की वजह से इन कोर्स को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
क्या है पूरा मामला
मामला यह है कि कुछ ऐसे कोर्स, जिनमें प्रैक्टिकल या क्लीनिकल ट्रेनिंग जरूरी होती है, उन्हें डिस्टेंस मोड (घर बैठकर पढ़ाई) से करवाने पर सवाल उठ रहे हैं. हेल्थकेयर और साइकोलॉजी जैसे सब्जेक्ट में सिर्फ किताबों से पढ़ाई काफी नहीं होती, बल्कि प्रैक्टिकल अनुभव भी जरूरी होता है.लेकिन IGNOU इन कोर्स में एडमिशन दे रहा है, जिससे अब स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो गए हैं कि उनकी डिग्री आगे काम आएगी या नहीं.
साइकोलॉजी कोर्स पर क्यों ज्यादा चर्चा
इस साल IGNOU ने MA Psychology कोर्स में बड़ी संख्या में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं.कई छात्र इसमें दाखिला भी ले चुके हैं.अब दिक्कत यह है कि साइकोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए क्लीनिकल ट्रेनिंग और प्रैक्टिस जरूरी होती है. अगर यह ट्रेनिंग सही तरीके से नहीं मिलती, तो आगे चलकर जॉब या प्रोफेशनल लाइसेंस में परेशानी आ सकती है.
UGC के नियम क्या कहते हैं
UGC का साफ कहना है कि जिन कोर्स में प्रैक्टिकल या क्लीनिकल ट्रेनिंग जरूरी है, उन्हें केवल रेगुलर मोड में कराया जाना चाहिये. मतलब, ऐसे कोर्स को पूरी तरह ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड में करना सही नहीं माना जाता. यही वजह है कि अब इन कोर्स की वैधता को लेकर बहस छिड़ गई है.
NET और JRF पर क्या असर पड़ेगा
अगर आप आगे चलकर UGC NET या JRF करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए और भी जरूरी है.क्योंकि इन परीक्षाओं में बैठने के लिए आपकी डिग्री का मान्य होना जरूरी है. अगर किसी कोर्स को मान्यता नहीं मिलती, तो आप NET या JRF के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे टीचिंग या रिसर्च का सपना अधूरा रह सकता है
इस पूरे मामले के बाद छात्रों के मन में कई सवाल हैं.
जो छात्र पहले से पढ़ाई कर रहे हैं, वे सोच रहे हैं कि उनका समय और पैसा कहीं बेकार तो नहीं जाएगा. वहीं, जो नए छात्र एडमिशन लेने वाले हैं, वे अब पहले से ज्यादा सोच-समझकर फैसला लेना चाहते हैं.कुल मिलाकर, स्थिति थोड़ी कन्फ्यूजन वाली बन गई है.
IGNOU क्या कहता है
IGNOU अपने प्रॉस्पेक्टस में कुछ शर्तें और जानकारी देता है, जिसमें कोर्स से जुड़ी जरूरी बातें लिखी होती हैं.लेकिन कई बार छात्र इन बातों पर ध्यान नहीं देते या पूरी जानकारी नहीं ले पाते.यही कारण है कि बाद में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है.



