Home समाचार Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, 4 राशियों के...

Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, 4 राशियों के जीवन में ला रहा है राजयोग…

3
0

हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 11 मई तक यहीं विराजमान रहेंगे. यहां पहले से ही शनि और सूर्य भी मौजूद हैं. ऐसे में हनुमान जयंती पर शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग बनेगा.

जो कुछ राशियों को कंगाल से धनवान बना सकता है.

हनुमान जयंती पर हो रहे मंगल के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों के प्रमोशन के दरवाजे खुल सकते हैं. घर में पैसों की परेशानी दूर होगी, पुराने कर्ज चुकाने में आसानी होगी. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. कठिन समय अब धीरे-धीरे समाप्त हो सकता है.

मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों की कुंडली के दशम भाव में हो रहा है, जो करियर, पद-प्रतिष्ठा और पिता से जुड़ा माना जाता है. इस परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव आपके प्रोफेशनल जीवन पर देखने को मिलेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. प्रॉपर्टी या स्थाई संपत्ति से जुडे मामलों में खास लाभ मिलेगा.

मंगल तुला राशि वालों के 6वें भाव में गोचर करेंगे. इस अवधि में आपके भीतर आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आप चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएंगे. आपकी अभिव्यक्ति और लेखन क्षमता इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. राजसुख का समय करीब है.

मंगल इस समय आपकी कुंडली के लग्न भाव यानी प्रथम स्थान में गोचर कर रहे हैं, जो करियर और आर्थिक मामलों में भी यह गोचर सकारात्मक संकेत दे रहा है, जिससे धन लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं. लवमेट के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आएगी.