Home छत्तीसगढ़ CG” महतारी वंदन योजना अंतर्गत निःशुल्क KYC शिविर का आयोजन…

CG” महतारी वंदन योजना अंतर्गत निःशुल्क KYC शिविर का आयोजन…

3
0

राजनांदगांव। वार्ड क्रमांक 39 में महतारी वंदन योजना के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु पार्षद  रवि सिन्हा  द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2026 को एक निःशुल्क KYC शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्डवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, ताकि उन्हें KYC प्रक्रिया के लिए कहीं दूर न जाना पड़े।

यह शिविर नागेश्वर मंदिर परिसर, वार्ड नं. 39 में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित कर्मियों द्वारा हितग्राहियों का KYC कार्य सरल एवं त्वरित तरीके से पूर्ण किया गया।

पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचे, इसके लिए वार्ड स्तर पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।

आवश्यक दस्तावेजों में पंजीयन आईडी, आधार कार्ड एवं OTP प्राप्त करने हेतु मोबाइल फोन शामिल रहे।

अंत में पार्षद रवि सिन्हा ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।