Home समाचार Scam Alert: एक सेकंड हैंड कार खरीदने का बना रहे प्लान? इस...

Scam Alert: एक सेकंड हैंड कार खरीदने का बना रहे प्लान? इस बड़े स्कैम से हो जाएं सावधान…

5
0

Second Hand Car Scam: कोई भी ऑनलाइन डील करते समय सावधानी बरतनी चाहिए जैसे कि बिना जांच-पड़ताल के पैसे न भेजें, अजनबी लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें. आइए डिटेल्स जान लेते हैं.

आजकल ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर सेकेंड हैंड कार खरीदने-बेचने के नाम पर, कई लोग सस्ती डील के लालच में आकर ठगों के जाल में फंस जाते हैं. साथ ही अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि ये फ्रॉड कैसे होते हैं और अगर आपके साथ ऐसा हो जाए तो शिकायत कहां और कैसे करनी चाहिए?

इस तरह के फ्रॉड में ठग खुद को कार बेचने वाला या डीलर बताकर लोगों को भरोसे में लेते हैं. वे इंटरनेट या सोशल मीडिया पर कार की आकर्षक फोटो और कम कीमत डालते हैं, ताकि लोग जल्दी से संपर्क करें. फिर वे एडवांस पेमेंट या बुकिंग के नाम पर पैसे मांग लेते हैं.

इन स्कैम्स से रहें सावधान

कई बार स्कैमर्स फर्जी डॉक्यूमेंट्स, नकली वेबसाइट या पहचान भी दिखाते हैं, जिससे सब कुछ असली लगे. लेकिन जैसे ही पैसा ट्रांसफर होता है, ठग गायब हो जाते हैं और खरीदार को समझ आता है कि उसके साथ धोखा हो गया है.

तुरंत कार्रवाई करना जरूरी

अगर आपके साथ ऐसा ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो सबसे जरूरी है कि तुरंत कार्रवाई करें. सरकार ने इसके लिए एक खास प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसे National Cybercrime Reporting Portal कहा जाता है. यहां आप ऑनलाइन जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.  इसके अलावा, आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत कर सकते हैं.

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

इसके साथ ही एक बहुत जरूरी हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है. अगर आपके साथ फ्रॉड हुआ है तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करना चाहिए. खास बात यह है कि अगर आप जल्दी शिकायत कर देते हैं, तो कई बार ट्रांजैक्शन को रोका या पैसा वापस दिलाने की कोशिश की जा सकती है.

ऑनलाइन डील करते समय रहें सावधान

पुलिस का कहना है कि लोग अक्सर देर से शिकायत करते हैं, जिससे ठगों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है. इसलिए जैसे ही आपको शक हो कि आपके साथ धोखा हुआ है तो तुरंत कार्रवाई करना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही कोई भी ऑनलाइन डील करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे कि बिना जांच-पड़ताल के पैसे न भेजें, अजनबी लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें.