Home राजनीति Bengal Election 2026: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम और बंगाल...

Bengal Election 2026: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम और बंगाल में ‘जनादेश की चोरी’ हुई है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा….

4
0

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राजनीति गरमा गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असम और बंगाल में ‘जनादेश की चोरी’ हुई है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि असम और पश्चिम बंगाल में ‘जनादेश की चोरी’ हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र को कमजोर करने के मिशन का हिस्सा है.

जनादेश की चोरी लोकतंत्र के लिए खतरा

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग और अन्य लोग तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार पर खुश हो रहे हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि यह सिर्फ एक पार्टी की हार नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है. उन्होंने कहा, “असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के मिशन का बड़ा कदम है.” राहुल गांधी ने आगे कहा कि “क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे भारत का सवाल है.”

भाजपा की ऐतिहासिक जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 में से 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. वहीं असम में भी भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है.

ममता बनर्जी का भी आरोप
पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया था कि राज्य में भाजपा ने करीब 100 सीटों की ‘लूट’ की है. राहुल गांधी ने उनके इस बयान का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की मदद से चुनाव में गड़बड़ी की गई.

भाजपा नेताओं ने जताया आभार
वहीं, चुनाव परिणामों पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. जनता ने भाजपा को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया है.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत सभी के लिए सीखने वाली है.