Home समाचार मई के आखिरी हफ्ते में घर बैठे मिलेगा धमाकेदार एंटरटेनमेंट, ott पर...

मई के आखिरी हफ्ते में घर बैठे मिलेगा धमाकेदार एंटरटेनमेंट, ott पर रिलीज हो रही ये 10 धांसू नई फिल्में…

1
0

इस हफ्ते ओटीटी पर एक से एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं जिन्हें आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. ये सभी अलग-अलग जॉनर की हैं.

मई महीने का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है और इसी के साथ ओटीटी पर इस वीक रिलीज होने वाली तमाम नई फिल्मों और सीरीज की पूरी लाइनअप भी आ गई है. दिलचस्प बात ये है कि इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और शो आ रहे हैं जो फुल ऑन एंटरटेनमेंट देंगे. यानी इस भरी गर्मी में घर में रहकर आप बोर नहीं होने वाले हैं. तो चलिए यहां इस वीक की ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

जेटली
जेटली रितेश राणा द्वारा निर्देशित एक तेलुगु भाषा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसमें अभिनेता सत्या मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रिया सिंघा और वेन्नेला किशोर भी हैं. फिल्म एक फ्लाइट अटेंडेंट की कहानी है जो एक फ्लाइट में अफरा-तफरी भरे हालात में फंस जाती है. रिलीज के समय फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया था.वहीं अब यह 25 मई से स्ट्रीमिंग के लिए ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर अवेलेबल है.

ब्रदर एंड सिस्टर
ब्रदर एंड सिस्टर एक तमिल भाषा की सीरीद है जिसका प्रीमियर 27 मई को होगा. चिदंबरम मणिवन्नन द्वारा निर्देशित ये फैमिली ड्रामा एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसका मुखिया काफी सख्त मिजाज है लेकिन फिर एक वजह से उसके परिवार के टूटने की नौबत आ जाती है. इसे भी जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे.

कारा
तमिल डकैती पर आधारित यह थ्रिलर फिल्म 1991 में गल्फ वॉर के बैकग्राउंड में सेट की गई है. कारा की कहानी करासामी (धनुष) नाम के एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक निर्दयी बैंक मैनेजर और एक भ्रष्ट डीएसपी द्वारा उसके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लेने के बाद अपने आपराधिक अतीत में वापस लौट आता है. कारा को ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 28 मई से तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकेंगे.

कजिन्स एंड कल्याणम्स
कजिन्स एंड कल्याणम्स एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ है जो छह चचेरे भाई-बहनों की लाइफ और फैमिली बॉन्ड पर बेस्ड है. इसका पहला एपिसोड 29 मई को जियो हॉट स्टाप पर टेलीकास्ट होगा इस शो में 60 एपिसोड हैं, जिनमें से चार एपिसोड हर शुक्रवार को टेलीकास्ट किए जाएंगे.

रूममेट्स
कन्नड़ कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ में चार दोस्तों, रवि, पीटर, गनी और हरि की कहानी दिखाई गई है, जो दोस्ती, सर्वाइवल और एक मामूली लोकल क्रिकेट मैदान पर हुए झगड़े के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैंय यह झगड़ा उनके मकान मालिक की निगरानी में एक बड़े अहंकार के संघर्ष में बदल जाता है. एपिसोड का प्रीमियर मई में होगा।

स्पाइडरनोयर
आठ एपिसोड की इस एक्शन से भरपूर ड्रामा सीरीज़ में निकोलस केज ने बेन रेली का किरदार निभाया है, जो 1930 के दशक के न्यूयॉर्क में रहने वाला एक बदकिस्मत प्राइवेट जासूस है, जिसने एक बेहद दुखद घटना के बाद सुपरहीरो की छवि त्याग दी थी. इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर 27 मई, 2026 से स्ट्रीम कर सकेंगे.

डेड मैन्स वायर
गस वैन सैंट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म टोनी किरिट्सिस (बिल स्कार्सगार्ड) की कहानी है, जो एक हताश और शक्की रियल एस्टेट डेवलपर है, वह विक्टिम की गर्दन पर बंदूक रखकर फिरौती और ऑफिशियल माफी की मांग करता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 28 मई, 2026 से देख सकते हैं.

अनटोल्ड यूके: विनी जोन्स
नेटफ्लिक्स की इस एंथोलॉजी में पहले ही विनी जोन्स और जेमी वार्डी जैसे लोकप्रिय फुटबॉल सितारों पर आधारित दो स्पोर्ट्स फिल्में आ चुकी हैं।. तीसरी फिल्म अनटोल्ड यूके: विनी जोन्स 26 मई को रिलीज होगी.

फोर सीजन्स (सीजन 2)
ये मीडिल एज कॉमेडी सीरीज़ दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है जो साथ में छुट्टियां मनाने की अपनी पुरानी परंपरा को निभाते हैं. एक मुश्किल भरे साल के बाद, सीज़न 2 में ये दोस्त एक पर्सनल लॉस से उबरने और मीडिल एज के नए फॉर्मेट को अपनाने की कोशिश करते हैं, और साथ ही एक नए बच्चे के साथ चार नए सीजनल गेट-टूगेदर का आयोजन भी करते हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर 28 मई से एंजॉय कर सकेंगे.

गुड गर्ल गाइड टू मर्डर (सीज़न 2)
हॉली जैक्सन के नॉवेल पर बेस्ड, नए सीज़न में टीनएज स्पाई पिप फिट्ज़-अमोबी की कहानी दिखाई गई है, जो अपराध सुलझाने से दूर रहना चाहती है, लेकिन जब उसके क्लासमेट का भाई, जेमी रेनॉल्ड्स, एक अहम अदालती मुकदमे से ठीक पहले गायब हो जाता है तो वह एक खतरनाक नए रहस्य में उलझ जाती है. इसे  नेटफ्लिक्स पर 27 मई, 2026 से देख सकते हैं.