Home देश Solar Panels 20% Rule: सोलर पैनल लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं...

Solar Panels 20% Rule: सोलर पैनल लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 20% Rule….

2
0

Solar Panels 20% Rule: बीते कुछ सालों में सोलर एनर्जी का यूज बढ़ा है. बिजली के बढ़ते बिल से बचने और क्लीनर एनर्जी के लिए लोग अब सोलर एनर्जी सिस्टम लगवा रहे हैं. अगर आप भी सोलर पावर सिस्टम लगाने पर विचार कर रहे हैं तो आपको 20% Rule याद रखना चाहिए. इससे पहले आप दिमाग दौड़ाएं, आपको बता दें कि यह साइजिंग गाइडलाइन है, जो बताती है कि आपको ऐसा सोलर सिस्टम लगाना चाहिए, जो आपकी जरूरत से 20 प्रतिशत ज्यादा पावर जनरेट करता हो. ऐसा इसलिए ताकि अगर किसी महीने आपको ज्यादा पावर की जरूरत पड़े या किसी महीने खराब मौसम के कारण कम पावर जनरेट हो तो आपको टेंशन न रहे.

सोलर पैनल्स लगाने से पहले ही लगा लें हिसाब

कुछ महीनों के बिजली बिल देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हर महीने आपको कितनी बिजली की जरूरत पड़ती है. उस हिसाब से सोलर पैनल कैपेसिटी डिसाइड करे. इसी दौरान आपको 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा वाला नियम याद रखना है. आपको जरूरत से 20 प्रतिशत अधिक कैपेसिटी वाले सोलर पावर सिस्टम का प्लान बनाना चाहिए.

क्यों जरूरी है 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा कैपेसिटी?

इसका सीधा कारण सोलर एनर्जी सिस्टम के काम करने के तरीके से जुड़ा हुआ है. दरअसल, ये सिस्टम कंसिस्टेंट नहीं होते और पावर जनरेशन को लेकर इन पर 100 प्रतिशत भरोसा भी नहीं किया जा सकता. सर्दियों के दिन जब छोटे होते हैं या मानसून के मौसम में जब बादल घिर आते हैं तो इनकी पावर जनरेशन कम हो जाती है. कम सनलाइट का मतलब है कि पैनल कम बिजली जनरेट करेंगे. 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा कैपेसिटी उस कमी को पूरा कर सकती है. दूसरी तरफ अगर किसी महीने पावर कंजप्शन भी बढ़ सकती है. खासकर गर्मियों में जब पारा 50 डिग्री की तरफ बढ़ रहा होता है तो एसी, फ्रिज औ कूलर जैसे अप्लायंसेस पूरे दिन यूज करने पड़ते हैं. इस कारण खपत बढ़ने पर 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा कैपेसिटी काम आएगी.

कैसे काम करेगा 20% Rule?

इसका हिसाब लगाना एकदम आसान है. अगर आपके घर में हर महीने 10 किलोवॉट बिजली की खपत हो रही है तो आपको 12 किलोवॉट की कैपेसिटी वाला एनर्जी सिस्टम लगाना चाहिए. हालांकि, यह नियम पूरी तरह मानना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. अगर आपका बजट सीमित है या पैनल लगाने के लिए स्पेस की कमी है तो आप जरूरत के हिसाब से बिना एक्स्ट्रा कैपेसिटी वाला सिस्टम भी इंस्टॉल करवा सकते हैं.