RCB vs GT Final, IPL 2026: आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. यहां जानें फाइनल मुकाबले की A टू Z डिटेल्स.
28 मार्च से शुरू हुई जंग आज खत्म होगी. यह जंग 10 टीमों के बीच एक ट्रॉफी को लेकर चल रही थी, जिसमें अब मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. आरसीबी के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है. वहीं शुभमन गिल कप्तान के तौर पर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में टॉप-2 में फिनिश किया था. इसके बाद क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हरा दिया था. अब फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम सात बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं साढ़े सात बजे मैच की शुरुआत होगी. यह मैदान गुजरात टाइटंस का गढ़ जरूर है, लेकिन यहीं आरसीबी ने पिछले साल अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी. कुछ भी हो, इस खिताबी मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
हेड टू हेड में कौन आगे?
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड में रजत पाटीदार की टीम 5-4 की बढ़त बनाए हुए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आंकड़ा 1-1 का है. इस सीजन गुजरात ने इस मैदान पर ही आरसीबी को हराया था. अपने घर पर गुजरात का रिकॉर्ड शानदार रहा है. आईपीएल 2026 में यहां गुजरात टाइटंस ने सात में से पांच मुकाबले जीते हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आरसीबी और गुजरात के बीच एक हाई स्कोरिंग और रोमांचक मैच हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है. पेपर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मजबूत टीम लग रही है, लेकिन उन्हें इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में गुजरात से हार का सामना करना पड़ा था. मिक्स सॉयल की पिच पर यह मैच खेला जाना है. पिच पर अच्छा बाउंस रहेगा. ऐसे में तेज गेंदबाज हावी रह सकते हैं.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर होगी. विजेता का प्रिडिक्शन करना मुश्किल है, लेकिन आज डिफेंड की उम्मीद ज्यादा है. फाइनल मैच है, ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन– वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन– साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर



