Tamil Nadu: बीजेपी ने खबरों पर कहा है कि अन्नामलाई बीजेपी से जुड़े हुए हैं. एक कुशल पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं. एक समर्पित और सक्षम कार्यकर्ता के रूप में वे संगठन के लिए उपयोगी हैं.
Annamalai Forming New Party: तमिलनाडु के बीजेपी नेता के अन्नामलाई के नई पार्टी बनाने की अफवाहों के बीच बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही सभी बातें सच हों, यह जरूरी नहीं है. ऐसा संभव नहीं है. फिलहाल, अन्नामलाई बीजेपी से जुड़े हुए हैं. एक कुशल पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं. एक समर्पित और सक्षम कार्यकर्ता के रूप में वे संगठन के लिए उपयोगी हैं.
नया आंदोलन शुरू करने जा रहे अन्नामलाई?
इससे पहले खबर आई थी कि तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई राज्य में एक नया आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. उनका लक्ष्य समान विचारधारा वाले लोगों को जोडऩा है. एक मजबूत स्वयंसेवक का आधार तैयार करना है. ऐसी खबर है कि मक्कल शक्ति अय्यकम जन शक्ति आंदोलन शुरू कर सकते हैं. यह आंदोलन ही उनकी अलग पार्टी होगी. वहीं, इस पूरे मामले पर अन्नामलाई की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कांग्रेस सांसद कार्ति ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि एक और पार्टी बनने वाली है. कहा जा रहा है कि अन्नामलाई अपना एक एनजीओ वी द लीडर्स के जरिए आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. नए आंदोलन के तहत वह युवाओं को राजनीति से जुड़ने की ट्रेनिंग देंगे. वह एक मजबूत कैडर तैयार करेंगे.
नई पार्टी की खबरों के बीच समर्थन में आए अन्नामलाई
वहीं, नई पार्टी बनाने की खबरों के बीच उनके समर्थक अन्नामलाई के समर्थन में आ गए हैं. माना जा रहा है कि तीन भाषा नीति के लेकर केंद्र के साथ उनके मतभेद उभरे हैं. अन्नामलाई ने क्लास 9 के छात्रों के लिए CBSE की तीन-भाषा नीति के कार्यान्वयन को वापस लेने की मांग की थी. अन्नामलाई ने अपनी एक पोस्ट में टिप्पणी की थी कि तीन भाषा नीति से तमिलनाडु में छात्रों और अभिभावकों को अनावश्यक मानसिक तनाव हो रहा है.



