सीएम रेखा गुप्ता ने ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ में हिस्सा लिया. यहां युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- आपका उत्साह विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ में हिस्सा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के साथ उन्होंने इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित हुई सभी युवा प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
पीएम मोदी के दिए अवसरों को उपलब्धियों में बदलें
रेखा गुप्ता ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपको जो अवसर और मंच दिए हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा, परिश्रम और इनोवेशन से नई उपलब्धियों में बदलना है. आपकी सफलता ही विकसित भारत की सफलता है.”कार्यक्रम में युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया. मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करें.
MY Bharat Youth Convention का उद्देश्य
‘MY Bharat Youth Convention’ का आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है. इस कार्यक्रम में युवा उद्यमिता, इनोवेशन, खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी युवा-केंद्रित योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा.
कार्यक्रम में शामिल हुईं कई हस्तियां
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ में मनसुख मांडविया के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर, अभिनेता विक्रांत मैसी, उद्यमी अमन गुप्ता और भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा जैसी जानी-मानी हस्तियों ने ‘MY Bharat NSS’ के वॉलंटियर्स से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने युवाओं को बेहतरीन काम करने और देश के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. बता दें कि इस युवा सम्मेलन में 6,000 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और देश भर में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने वाली प्रमुख पहलों को दिखाया गया.
अपने संबोधन में, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में उनकी अहम भूमिका है.



