Shukra Gochar 2026: 8 जून को शुक्र गोचर कर्क राशि में हुआ. इसी राशि में गुरु भी हैं. ऐसे में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी योग बना है. शुक्र का यह गोचर खासकर महिला वर्ग के लिए शुभ संकेत दे रहा है.
सोमवार, 8 जून को शुक्र आज कर्क राशि में आ चुके है, जहां पहले से ही गुरु भी मौजूद हैं. ऐसे में कर्क राशि में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी योग (gajlakshmi yog) का भी निर्माण हुआ है. इसलिए शुक्र गोचर को सकारात्मक संभावनाओं और ज्योतिषीय संकेतों के रूप में देखा जा रहा है.
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, वैवाहिक सुख, विलासिता, कला, फैशन, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. शुक्र का गोचर सभी राशियों और लोगों के जीवन को प्रभावित करता है, लेकिन महिलाओं के लिए इसका विशेष महत्व है.
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्र की शुभ स्थिति महिलाओं के जीवन में सुख, समृद्धि, आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि का संकेत देती है. शुक्र के प्रभाव से ही महिलाओं के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, सामाजिक-पारिवारिक जीवन में प्रभावशाली उपस्थिति बन सकती है. खासकर जो महिलाएं फैशन, कला, संगीत, डिजाइन, मीडिया, अभिनय या ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, उन्हें शुक्र गोचर और गजलक्ष्मी योग का विशेष लाभ मिल सकता है.
- करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत– शुक्र को धन और ऐश्वर्य का कारक माना गया है. शुक्र के कर्क में गोचर से नौकरीपेशा महिलाओं को नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन या फिर आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. बिजनेस वूमेन को नए क्लाइंट्स, पार्टनरशिप या आर्थिक लाभ के संकेत मिल सकते हैं.
- प्रेम और वैवाहिक जीवन– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र प्रेम और दांपत्य जीवन का प्रतिनिधित्व करता है. शुक्र गोचर जिनके लिए शुभ होता है, उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. वहीं अविवाहित महिलाओं के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. शुक्र गोचर के बाद नए रिश्ते की शुरुआत के लिए शुभ समय की शुरुआत भी होने की संभावना बढ़ जाती है.
- सौंदर्य और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर– शुक्र ग्रह को सुंदरता और आकर्षण का कारक माना गया है. शुक्र के शुभ प्रभाव से स्किन, बाल और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आते हैं. महिलाएं अपने सेहत और फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक हो सकती हैं. इस समय योग, डांस, ब्यूटी और वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं की रुचि बढ़ सकती है.
- किन राशि की महिलाओं के लिए शुक्र गोचर शुभ
- कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और शुक्र यहां कोमलता, संवेदनशीलता व पारिवारिक सुख को बढ़ाने का प्रयास करता है. शुक्र का कर्क राशि में गोचर विशेषकर कर्क, वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन की महिलाओं के लिए अधिक शुभ फलदायी साबित हो सकता है. हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि, गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव केवल राशि के आधार पर नहीं बल्कि व्यक्ति की जन्म कुंडली, शुक्र की स्थिति, दशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव पर भी निर्भर करती है.



