छत्तीसगढ़ में मानसून इस बार छत्तीसगढ़ में 10 दिन देर से मानसून पहुंचेगा.
पहले आईएमडी ने छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने का अनुमान 12 जून लगाया था.
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 जून तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Monsoon 2026) के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है.
वहीं प्रदेश में 29 जून के बाद मानसून की दस्तक होगी.
ऐसे में प्रदेश वासियों को मानसून का लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा.



