Home छत्तीसगढ़ cg” मीडिया, सोशल मिडिया एवं आई टी सेल की बैठक सम्पन्न हुई…”

cg” मीडिया, सोशल मिडिया एवं आई टी सेल की बैठक सम्पन्न हुई…”

3
0

राजनांदगांव: आज जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी सेल की समन्वय बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं डिकेश साहू ने संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने, सोशल मीडिया के सशक्त उपयोग, त्वरित एवं तथ्यपरक संवाद तथा मीडिया समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

आईटी सेल मे गिन्नी चावला को छत्तीसगढ़ की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली बुलाकर सम्मानित किए जाने पर उनका सम्मान भी किया गया।

बैठक मे नमो एप, सरल एप के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी, जिला सोशल मिडिया प्रभारी ईशान शर्मा, आई टी सेल से उत्तम टांक ने अपने प्रभार की गतिविधियों एवं आगामी रुपरेखा के बारे मे बताया।

संचालन जिला प्रवक्ता रामकुमार गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन सोशल मिडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने किया ।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा जनसंपर्क को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी 16 मंडलों से मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के प्रभारी उपस्थित थे