Home देश ” युवाओं का योगदान और नशामुक्ति अभियान” नशामुक्ति अभियान से राष्ट्र निर्माण...

” युवाओं का योगदान और नशामुक्ति अभियान” नशामुक्ति अभियान से राष्ट्र निर्माण में योगदान “

3
0

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य का करें इस्तेमाल**

नशा छुड़ाने में राज सवेरा कार्यक्रम एवं नई किरण नशा मुक्ति केंद्र युवाओं के लिए मददगार**

राज्य सरकार की नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति**

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।”

युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका 

नशा मुक्त, अनुशासित और विचारशील बनना चाहिए और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य का सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए।”

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह नशामुक्ति अभियान युवाओं के लिए परिवर्तन लाने का एक प्रभावी साधन बनेगा।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है, जो आगामी 100 सप्ताह तक जनभागीदारी के साथ चलेगा।”

इसमें माय भारत स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन सहित कई संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी।”

इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान युवाओं में सार्वजनिक सेवा, सामाजिक नेतृत्व और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगा।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसका युवा है। ऊर्जावान, जागरूक और नशा मुक्त युवा ही राष्ट्रीय विकास की वास्तविक पूंजी हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की प्रेरक शक्ति भी हैं।”

राज्य सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।

उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए 350 से अधिक महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।”

कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है।”

युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल की शुरुआत की है और नेतृत्व, नवाचार और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के लिए नई राजस्थान युवा नीति लागू की है।”

सरकार के गठन के साथ ही एसआईटी का गठन कर पेपर लीक माफिया के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू की गई।

अब तक पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामलों में 569 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य सरकार 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है।”

अब तक लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं.”