“कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।”
“खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसे भारत के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पूरे देश के लिए गर्व की बात है।”
सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं”
खेल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब देश की नजर आने वाले ओलंपिक पर है और सबसे बड़ा लक्ष्य भविष्य में अधिक से अधिक ओलंपिक पदक जीतना होना चाहिए।”
भारत धीरे-धीरे उस दिशा में आगे बढ़ रहा है और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने देश के युवाओं को नई प्रेरणा दी है।”
“पहले खेलों में बड़े शहरों और महानगरों के खिलाड़ियों का दबदबा माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।”
“ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे शहरों और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।”
“खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस समेत विभिन्न सरकारी सेवाओं में अवसर दिए जा रहे हैं। इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिल रहा है।”
केंद्र सरकार के बढ़ते फोकस और बेहतर खेल सुविधाओं के कारण आने वाले वर्षों में भारत खेलों के क्षेत्र में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।
“इस बार भारत का प्रदर्शन पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं बेहतर रहा है। एक ही दिन में आठ मेडल जीतना यह दिखाता है कि हमारे एथलीटों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग मिल रहा है।”
इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है।
“साथ ही खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार के निवेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
“कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय एथलीटों ने एक ही दिन में इतने सारे गोल्ड मेडल जीते हैं। मैं इस असाधारण उपलब्धि के लिए सभी विजेताओं और रनर-अप को बधाई।”



