कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 57 दिवसीय वार्षिक यात्रा के तहत मंगलवार तड़के जम्मू के आधार शिविर से 964 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, यह इस वर्ष अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन भरी सड़क और मलबा हटाने के कारण कुछ घंटों के लिए यातायात बंद रहा, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है, जिससे यात्रा सुचारू रूप से जारी है।
यह जत्था मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे भगवती नगर आधार शिविर से 39 वाहनों के साथ बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ।
इस जत्थे के साथ, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से अब तक कुल 1,41,712 श्रद्धालु प्रस्थान कर चुके हैं।”
सोमवार को 1,056 श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले थे, जबकि रविवार को 3,886 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से रवाना हुआ था।”
यह वार्षिक अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा।”



