संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है. विपक्षी पार्टियां छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर हंगामा कर रही है.
विपक्ष का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह सदन में आएं और जवाब दें.
इस मांग पर सोमवार (10 अगस्त) को केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुनने के लिए तैयार रहे.
हालांकि विपक्ष नहीं माना और अमित शाह से पहले बयान की मांग पर अड़ा रहा.
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसदों ने परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया.
चंदा चोरी के मुद्दे पर कैन के साथ समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव नजर आईं. कैन में दूध देखा जा सकता है. डिंपल यादव के हाथ में दूध का दूध और पानी का पानी लिखा पोस्टर भी दिखा.
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर चंदा बॉक्स के पास बैठे थे और दूध और पानी की बोतल लिए दिखे.
प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी बातचीत करते दिखे.
संसद सत्र में भाग लेने पहुंचीं डिंपल यादव.
संसद सत्र में भाग लेने जाते राजनाथ सिंह.
संसद सत्र के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा.



