Home छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन प्रांगण में मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम ने...

क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन प्रांगण में मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम ने अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प…

1
0

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन प्रागंण एवं कैलाश नगर स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम के मुख्य आतिथ्य में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर उनके सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

इस परिसर में उच्चाधिकारियों द्वारा छायादार व फलदार वृक्ष आंवला, इमली, जामुन, करंज, अमरूद, नीम सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम ने कहा कि पेड़-पौधे जलवायु को सुरक्षित रखकर ग्लोबल वार्मिंग से बचाती है। पौधे लगाना ही हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि इनकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।”

उन्होंने कहा पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए जाने चाहिए। इस दिशा में हम सबको ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। जो पौधे इस परिसर में रोपे गए हैं, उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है।”

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में इस अवसर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री के0 सी0 खोटे, कार्यपालन अभियंता, श्री एम. के. साहू, श्री एन.के. साहू, श्री जी.एस. फ्लोरा, श्री के. एल. उइके, श्री शोबी शर्मा, श्रीमती सीमा ढ़ील, श्रीमती कांति नेताम, श्री भावेश वाल्दे वरिष्ठ लेखाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल हुए।”