Home छत्तीसगढ़ गांव के विकास की सही दिशा ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों…

गांव के विकास की सही दिशा ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों…

2
0

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी मांगों और समस्याओं को आत्मीयता से सुना तथा गांव में आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी।

ग्रामीणों से सीधे संवाद

“गांव के विकास की सही दिशा ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों से ही तय होती है”

उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

ग्रामीणों से संवाद 

सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास का सीधा लाभ ग्रामीणों के जीवन में दिखाई दे।

उन्होंने कहा कि बच्चे ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

क्षेत्र के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जाएंगे। दो-तरफा संवाद की सुविधा से एक स्थान से कई स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा सकेगा।

इसके माध्यम से विषय विशेषज्ञों की कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा। आने वाले समय में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विज्ञान और गणित जैसे विषयों को सरल एवं रुचिकर तरीके से समझाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें। इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पीएम आवास हितग्राहियों से घर पहुंच की मुलाकात

हितग्राहियों से आवास निर्माण, योजना से मिले लाभ और आवास के संबंध में जानकारी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

17 सितंबर को घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दिया’

ग्रामीणों से 17 सितंबर शाम 7 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ में सहभागिता करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रत्येक घर के बाहर दीप जलाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दें।

देश के विकास और सेवा के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।