Home छत्तीसगढ़ एक लाख से अधिक दीपों से जगमगाया राजनांदगांव, मोदीमय हुआ शहर…

एक लाख से अधिक दीपों से जगमगाया राजनांदगांव, मोदीमय हुआ शहर…

2
0

*रानी सागर, बूढ़ा सागर और मां शीतला मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव — बोट से आतिशबाजी ने बांधा समां*

राजनांदगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज राजनांदगांव में सेवा, श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ऐतिहासिक रानी सागर, बूढ़ा सागर, चौपाटी एवं प्राचीन विरासत तथा सनातन आस्था की प्रतीक मां शीतला मंदिर परिसर के आसपास एक लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और राजनांदगांव ने एक भव्य दीपोत्सव का स्वरूप ले लिया।

रानी सागर में बोट के माध्यम से की गई भव्य आतिशबाजी ने इस आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। आसमान में बिखरती रंग-बिरंगी रोशनी और जल में झिलमिलाते दीपों का प्रतिबिंब ऐसा नैयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ पड़े। श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत इस वातावरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राजनांदगांव में अविस्मरणीय बना दिया।

शीतला मंदिर के समीप स्थित कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने अपने उदबोधत मे एक लाख दिए एवं कार्यक्रम की सफलता पर शासन, प्रशासन को धन्यवाद देते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज देश की परिस्थितियो मे सकरात्मक बदलाव आया है, उसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व है, आज विदेशो मे भारत की छवि को उचाईयों तक मोदी जी ने पहुंचाया है। आज भारत माता का सीना गर्व से तना हुआ है

देश में विकास का सृजन करने वाले मोदी जी ने किया है। 

गुजरात को वैश्विक रूप से मजबुत करने  वाले मोदी जी है। परिश्रम की पराकाष्ठा मोदी जी कर रहे है ।

25 वर्षो की साधना, लाखो लोगों के घर उजाला पहुचाने का कार्य मोदी जी ने किया है, कौशिक जी ने कहा कि 2014 से पूर्व जो देश मे निराशा का वातावरण था, वह मोदी जी के अथक परिश्रम के कारण अब 2047 मे विकसित भारत के लक्ष्य को पाने हेतु संभव हो पाया है । सामरिक शक्तियो मे हम मजबुती के साथ खड़े है । आज पुरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नज़र से देख रहा है ‘ । कार्यकम मे प्रतिवेदन महापौर मधुसूदत यादव ने दिया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित वृत चित्र प्रस्तुत किया गया। जिसमे छग शासन के मुखिया विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश भी था।

इस अवसर पर पदम श्री फुलबासत यादव ने मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को ही अपने जीवन का लक्ष्य निरुपित करते हुए बताया कि स्वालंबन के माध्यम से वे महिलाओं के सम्मान को बढा  रही है,पदम श्री पुखराज बाफना ने कहा कि इस देश ने कोहीनूर को प्रधानमंत्री बनाया है। आज स्वच्छता अभियाल के कारण देश के बैक्टिरिया समाप्त हो गए है । बिक्स सम्मेलन की सफलता का श्रेय मोदी जी को देते हुए उन्होने कहा कि माता शीतला की कृपा उन्हे मिले, वे दीर्घायु और लंबा जीवन जीएं, ऐसी कामना हम कर रहे है ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पदम श्री डा० पुखराज बाफना, फुलबासन यादव, महापौर मधुसूदन यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता खुबचंद पारख, सचिन बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पर्यटन मंडल से नीलू शर्मा जी, राजगामी से पूर्णिमा साहू, राजेन्द्र गोलछा, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, सावन वर्मा, गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, पार्षद शैंकी बग्गा, किशुन यदु, प्रखर श्रीवास्तव जी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का सफल संचालन शरद श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन नगर निगम आयुक्त मरकाम ने किया ।

*सेवा और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही मोदी जी के जन्मदिन का संदेश : अभिषेक सिंह*

कार्यक्रम मे विशेष रूप से शामिल होकर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और विकास का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि आज देश के गांवों, गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बनी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलाए गए ये दीप केवल रोशनी नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और अंत्योदय के संकल्प के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की जनता ने जिस उत्साह और जनभागीदारी के साथ इस आयोजन को सफल बनाया है, वह प्रधानमंत्री के प्रति जनता के जुड़ाव को दर्शाता है।

दीपों की रोशनी में दिखाई दिया सेवा और विकास का संकल्प : महापौर मधुसूदन यादव

महापौर एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांव की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक आस्था के केंद्रों के बीच एक लाख से अधिक दीपों का प्रज्ज्वलन अपने आप में ऐतिहासिक अवसर है। रानी सागर, बूढ़ा सागर और मां शीतला मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी ने पूरे शहर को एक नई आभा प्रदान की है। पिछले कई दिनों से महापौर मधुसूदन यादव अपनी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए थे ।

मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

महापौर ने कहा कि राजनांदगांव के नागरिकों की भागीदारी ने इस आयोजन को जनउत्सव का स्वरूप प्रदान किया है। दीपों की यह रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दे रही है।

अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक पहुंचा विकास का प्रकाश – कोमल सिंह राजपूत

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आधार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जनधन, स्वच्छता, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

आशीर्वाद का दिया के प्रभारी सचिन बघेल ने कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित होते हुए बताया कि आज राजनांदगांव में जलाए गए एक लाख से अधिक दीप इस भावना के प्रतीक बने कि जब विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, तभी राष्ट्र की प्रगति सार्थक होती है।

दीपों से जगमगाते रानी सागर और बूढ़ा सागर, मां शीतला मंदिर की आस्था और बोट से हुई भव्य आतिशबाजी ने राजनांदगांव की शाम को यादगार बना दिया। शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, श्रद्धा और जनभागीदारी के उत्सव में परिवर्तित कर दिया।