हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष स्थान है। शुभ कार्यों में उनकी पूजा करने से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति का अनुभव होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति की पीठ के दर्शन को शुभ नहीं माना जाता।
आइए, जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।
पीठ पर दरिद्रता का वास
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पीठ पर दरिद्रता का निवास होता है। जब भक्त गणेश जी के सामने से दर्शन करते हैं, तो उन्हें सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति उनकी पीठ के दर्शन करता है, तो इससे उसके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और दरिद्रता आ सकती है। इसलिए गणेश जी की पीठ के दर्शन से बचना चाहिए।
गणेश जी के दर्शन का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश के दर्शन से जातक के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।
मूर्ति स्थापना के नियम
भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रखें कि वह दीवार से सटी न हो, ताकि कोई गलती से उनकी पीठ के दर्शन न कर सके। वास्तु के अनुसार, गणेश जी की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ होता है। मूर्ति का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और परिवार पर बप्पा की कृपा बनी रहे। इसके अलावा, गणेश जी की मूर्ति को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे किसी चौकी पर लाल या पीले कपड़े के ऊपर स्थापित करना चाहिए।



