Home छत्तीसगढ़ 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं व आमजन ने एक साथ मिलकर...

76वें वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं व आमजन ने एक साथ मिलकर 7,700 दीप प्रज्वलित किए…

1
0

76 वें जन्मदिन पर 77 सौ दीपों की स्वर्णिम आभा से नहाया बसंतपुर : राजनांदगांव में दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ मना मोदी जन्मोत्सव**

राजनांदगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संस्कारधानी का नई गंज मंडी, बसंतपुर परिसर दीपों के अद्भुत प्रकाशोत्सव का साक्षी बना।

76वें वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं व आमजन ने एक साथ मिलकर 7,700 दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा मंडी परिसर जगमगा उठा। यह भव्य आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देश एवं कार्यक्रम संयोजक व पूर्व महापौर मधुसूदन यादव के आह्वान पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दादूराम सोनकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन के साथ ही भव्य आतिशबाजी से आसमान गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ‘हर हर मोदी’ के नारों के बीच एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री के शतायु होने और देश के निरंतर विकास की मंगल कामना की। किसान मोर्चा, नगर निगम क्षेत्र और राजनांदगांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंडी कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:

कार्यक्रम की भव्यता में वार्ड पार्षद हेमंत शेखर यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, जिला मंत्री गोपी प्रसाद देशमुख, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव , सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी, प्रवक्ता महेश साहू प्रकल्प प्रभारी एस.के. सिंह, ओ.पी. सिंह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष फागूराम साहू, मंडल महामंत्री परशुराम प्रजापति, संजय चौरसिया, मंडी सचिव व कर्मचारी गण, महिला मोर्चा की मातृशक्ति और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।