Home छत्तीसगढ़ आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया बांसपाई पारा, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन...

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया बांसपाई पारा, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना..

1
0

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 के बांसपाई पारा स्थित शिव मंदिर में “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्डवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी के बीच राष्ट्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की गई।

पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। “आशीर्वाद के दीये” केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि वार्ड 39 के नागरिकों का यह आत्मीय जुड़ाव हमारे लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वार्डवासियों ने “सेवा ही संकल्प” की भावना के साथ जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागिता का संकल्प भी लिया।