Home छत्तीसगढ़ भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में किसान दिवस का...

भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में किसान दिवस का हुआ आयोजित…

2
0

राजनांदगांव। भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल एवं अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों की अच्छी उपज की कामना की गई। कार्यक्रम में दलहन-तिलहन, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई।

प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के उपयोग कर फसल सुरक्षा के बारे में बताया गया। किसानों को पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से कृषकों एवं विद्यार्थियों को उन्नत एवं लाभप्रद खेती के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री दादूराम सोनकर, श्री रोहित चंद्राकर, श्री रमेश सोनवानी, श्री ओपी सिंह, श्री एसके सिंह, केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, केंद्र की वैज्ञानिक श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सुशीला रामटेके सहित उन्नतशील एवं जागरूक कृषक एवं कृषि महाविद्यालय सुरगी विद्यार्थी उपस्थित थे।