Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक समन्वयक नियुक्त…

सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक समन्वयक नियुक्त…

7
0

राजनांदगांव। 20 सिंतबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत द्वारा ब्लॉक स्तर पर समन्वयकों की नियुक्ति की गई है।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चार ब्लॉकों में समन्वयकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • – राजनांदगांव ब्लॉक — रमेश पटेल
  • – डोंगरगांव ब्लॉक — दिनेश गांधी
  • – छुरिया ब्लॉक — हीरेन्द्र साहू
  • – डोंगरगढ़ ब्लॉक — रमन डोंगरे

नवनियुक्त ब्लॉक समन्वयक अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संपूर्ण अभियान के जिला संयोजक महापौर श्री मधुसूदन यादवने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। ब्लॉक समन्वयकों की भूमिका अभियान की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण रहेगी।